दुर्ग जिला न्यायालय के डीजे होंगे संजय जायसवाल, किया पदभार ग्रहण, अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत

Picsart 22 05 07 21 00 44 172

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पद से दुर्ग जिला न्यायालय में स्थानांतरित हुए न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल ने आज शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका मुह मीठा कराकर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रशान्त जोशी, सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्णराज चंदेल, सांस्क्रतिक एवं क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार व कुलेश्वर साहू , कार्यकारिणी सदस्य आशीष शुक्ला, अमर जैन, आकाश कश्यप, अशोक सिन्हा , उमा भारती साहू, चंद्रकला साहू, आशीष तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी है।