छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ने स्थगित की हडताल, मुलाकात में सीएम बघेल ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का दिया आश्वासन

रायपुर, (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन द्वारा 21 अगस्त से जारी प्रांतव्यापी हड़ताल को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया है। हड़ताल की समाप्ति के बाद उनके प्रतिनिधिमंडल ने आज देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अवगत कराया कि राज्य में मुख्यमंत्री बघेल द्वारा कर्मचारी हित में लिए जा रहे निरंतर फैसलों और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन द्वारा जारी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Picsart 23 09 13 22 08 25 154

प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारी टारजन गुप्ता, डॉ. इकबाल, डॉ. रीना राजपूत, सुमन शर्मा, अंशिला बेस, डॉ. हीरासिंग लोधी, भूपेन्द्र सोनी, देवाश्री साव शामिल थीं।