छत्तीसगढ़ के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार सरकार का मुख्य लक्ष्य : सीएम बघेल

Picsart 22 12 27 18 47 48 278

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करना है। उन्होंने बताया कि आईटीआई का उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं में मुफ्त इलाज और दवाईयां मिल रही हैं। हाट बाजार क्लिनिक जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आज साजा विधानसभा के ग्राम ठेलका में ग्रामीणों से रूबरू थे। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। राम वन गमन परिपथ का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित विभिन्न संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय परंपरा के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

Picsart 22 12 27 18 47 05 932

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों का सपना था छत्तीसगढ़ बनाने का। हमारा किसान समृद्ध बने, उनका विकास हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता थी। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार ऋण माफी की घोषणा की और सरकार बनते ही 19 लाख किसान का 9500 हजार करोड़ का ऋण माफ किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए। धान के उचित मूल्य के साथ अन्य फसलों का भी समर्थन मूल्य लागू किया। 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल में पहले साल धान की खरीदी की गई, अब और भी ज्यादा मिल रहा है।

उन्होंने भेंट-मुलाकात के बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई। ग्राम राखी की महिला समूह ने केला तने के रेशे से बना जैकेट भेंट किया।