दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दृष्टिगोचर स्वच्छता हेतु स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। जिसमें प्रथम दृष्टि में गांव स्वच्छ एवं सुदर दिखाई दे।
अभियान अंतर्गत 15 सितम्बर को जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ, ओ.डी.एफ. प्लस विषय पर सपरंच संवाद का आयोजन एवं ग्राम पंचायतों मंे चैपाल बैठक का आयोजन किया जावेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत किये जाने वाले कार्याें के संबंध में प्रतिभागियों को जानकारी दी जावेगी।
जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि इस अभियान के तहत् श्रमदान के माध्यम से शाला, आंगनबाडी केन्द्र, शासकीय भवन, पंचायत भवन, जल स्त्रोत, तालाब, सड़क, बाजार, गौठान, स्वास्थ्य केन्द्र, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक स्थान आदि की साफ-सफाई, शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छता संबंधित नारा लेखन, निबंध लेखन, वाद-विवाद, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही घरेलु व्यक्तिग शौचालय के उपयोग, रख-रखाव एवं साबुन से हाथ धोने संबंधी प्रचार-प्रसार, घरेलू स्तर पर गीला व सूखा कचरा को पृथक-पृथक संग्रहित करने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करना, घर-घर सम्पर्क करना, घर-घर कचरा एकत्रीकरण प्रारंभ कर सेग्रीगेशन वर्कशेड में पृथ्थकीकरण कार्य प्रारंभ करना, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता नारा लेखन, पेंटिंग, ओ.डी.एफ. प्लस शीलालेख, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर जन-जागरूकता हेतु चैपाल बैठक का आयोजन भी इस दौरान किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करना एवं प्रभावी रूप से लागू करना, जल स्त्रोतों के समीप सोकपीट निर्माण, साफ-सफाई एवं पौधारोपण करना, बर्तन बैंक की स्थापना करना तथा दोना-पत्तल, कपड़े का झोला आदि इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने अभियान चलाया जाएगा। समस्त ग्राम पंचायतों में स्वीकृत सेग्रीगेशन वर्कशेड, सामुदायिक शौचालय, रिर्चाज पीट, व्यक्तिगत शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा का निमार्ण पूर्ण कराना, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं जानकारी एवं परामर्श देना, लोकगीत, नाटक के माध्यम से स्वच्छता संदेश का प्रचार-प्रसार, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई करना, स्वच्छता रैली, स्वच्छता गुप्त मतदान एवं स्वच्छता संकल्प का आयोजन करना। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की स्वच्छता बैठक का आयोजन, ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम बनाए जाने हेतु निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कार्य पूर्ण कराना आदि गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत 02 अक्टूबर, 2022 महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन कर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जावेगा। जिला/जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत, ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम, सांसद आदर्श ग्राम एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत लक्षित ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। जनपद पंचायत स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत द्वारा समस्त गतिविधियों की मानिटरिंग किये जाने हेतु दल गठित किया जावे। गठित दल द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित गतिविधियों की माॅनिटरिंग की जावेगी।
