सीएम बघेल ने गोल मारकर किया फुटबाल ग्राउंड का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ का पहला फीफा एप्रूव्ह है यह सिंथेटिक ग्राउंड

Picsart 22 05 26 14 40 08 320

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के पहले फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फ़ुटबाल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक का उद्घाटन किया। जगदलपुर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के फ़ुटबाल मैदान को फ़ीफ़ा ने अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रमाण-पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में फुटबाल ग्राउंड का गोल मारकर उदघाटन किया। उन्होंने स्टेडियम में आये नन्हे खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कहा “ये सभी मेरे नए दोस्त”।

Picsart 22 05 26 14 40 54 141

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 44 करोड़ 54 लाख से अधिक राशि के 19 विकास कार्य का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 08 विकास कार्य का शिलान्यास भी किया।
बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक  फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी, बस्तर जिला फुटबॉल संघ तथा बस्तर जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।