जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की

नवा रायपुर, 1 जुलाई 2025:
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार ने अधिसूचना संख्या 2681 (31), दिनांक 16.06.2025 के माध्यम से घोषणा की है कि आगामी जनगणना 2027 के दौरान की जाएगी।

उक्त अधिसूचना को भारत सरकार द्वारा राज्य में 16 जून 2025 को प्रकाशित किया गया है। इसके क्रम में छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य स्तर पर जनगणना गतिविधियों के समन्वय के लिए श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति राज्य में जनगणना से संबंधित सभी गतिविधियों के समन्वय एवं क्रियान्वयन हेतु की गई है।

यह आदेश आधिकारिक रूप से 30 जून 2025 को जारी किया गया, जिस पर हस्ताक्षर अंशिका पांडे (उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा किया गया है।

जनगणना 2027 को लेकर शुरू हुई प्रशासनिक तैयारियां

Screenshot 2025 07 01 160058

इस आदेश के जारी होते ही छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। नोडल अधिकारी के तौर पर श्री पिंगुआ अब राज्य के सभी जिलों में जनगणना कार्यों की निगरानी और समन्वय करेंगे। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा जल्द ही जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर भी अधिकारियों की नियुक्तियां की जा सकती हैं।