छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, चार नाम शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में चार नामों का ऐलान किया है। अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट मिला है, बेमेतरा से दीपेश साहू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर अपने सियासी योद्धाओं को मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कसडोल से धनीराम धीवर को टिकट दिया है। भाजपा ने तीसरी बार में कुल 86 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Picsart 23 10 25 18 52 05 590

इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर नौ अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 15 अक्टूबर को तीसरी सूची में पंडरिया सीट से भावना बोहरा को टिकट दिया था। 25 अक्टूबर को चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।