नहीं बदलेगा औद्योगिक नगर वार्ड का नाम, निर्वाचन कार्यालय ने खारिज की मांग

वार्ड का नाम परिवर्तित किए जाने की मांग को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा खारिज कर दिया गया है। निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 18 के निवासियों ने वार्ड का नाम औद्योगिक नगर से बदल कर जवाहर नगर वार्ड किए जाने की मांग की थी।

durg nigam 29 90 1451363077

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्र. 18 औद्योगिक नगर का नाम बदलकर जवाहर नगर किए जाने की मांग जवाहर नगर की तृतीय वर्ग शासकीय गृह निर्माण सह. समिति तथा जागृति दुर्गोत्सव सिमित ने की थी। इस संबंध में सहकारी समिति अध्यक्ष हरनारायण सिंह राजपूत व दुर्गोत्सव समिति के राहुल साहू ने निगम आयुक्त को 2 जुलाई को ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन विचार के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस मांग को खारिज कर दिया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने पत्र जारी कर समितियों को बताया है कि वार्ड परिसीमन का कार्य पूर्ण हो चुका है और राजपत्र में भी इसका प्रकाशन हो गया है। इस स्थिति में वार्ड क्र. 18 का नाम औद्योगिक नगर से बदल कर जवाहर नगर वार्ड किया जाना संभव नहीं है।