पीसीसी अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार की थामी कमान, मांगे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट, प्रचार में पिछड़ी भाजपा

नगरीय निकाय तुनाव 2019 के तहत दुर्ग निग क्षेत्र के 60 वार्डो के पार्,द पद के लिए जारी चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा कांग्रेस से पिछडती नजर आ रही है। कांग्रेस के पक्ष में जहां विधायक अरुण वोरा वार्डो में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में सक्रीय है। वहीं भाजपा टिकिट वितरण के बाद अब गुटीय संघर्ष से उभर नहीं पाई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गुरुवार जनसंपर्क कर प्रचार अभियान की गति को और तेज कर दिया है।

IMG 20191212 WA0003

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। गुरुवार को कांग्रेस के पक्ष में विधायक अरुण वोरा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विभिन्न वार्डो में जन संपर्क कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की। मरकाम ने सिकोलाभाठा वार्ड से प्रचार अभियान शुरूआत नुक्कड़ सभा लेकर की। उन्होंने तकिया पारा, इंदिरा मार्केट, ब्राह्मण पारा व आपापुरा में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा भी उनके साथ थे।