बढ़ती पैट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, किया पुतला दहन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। देश में पैट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत पदयात्रा निकाल कर केंद्र शासित मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा बढ़ती मंहगाई व पैट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में अग्रसेन चौक से ग्रीन चौक तक पदयात्रा कर ग्रीन चौक में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान किसानों के आंदोलन के प्रति समर्थन भी कांग्रेस ने व्यक्त किया। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वेयर हाउसिंग कारपोरेशन अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि यह केंद्र सरकार की हठधर्मिता की परिकाष्ठा है। केंद्र की मोदी सरकार लोगों की भावनाओं को समझना नहीं चाहती है। महंगाई आज अपने चरम सीमा पर है। मध्यवर्गीय परिवार मंहगाई की मार से हलाकान है। पिछले 12 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी या दर्शाता है कि केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है। उन्हें सामान्य जन से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस सदैव राष्ट्रहित में अपनी योजनाएं बनाते आई है और जनसामान्य के समस्याओं का निदान करने में उसकी अहम भूमिका रही है। अब यह वक्त है कि इस जनविरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबको तैयार रहना है।

putla dahan

इस पदयात्रा में विधायक अरुण वोरा, अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, अनूप वर्मा, सुशील भरद्वाज, संदीप श्रीवास्तव, कौशल किशोर सिंह, रत्ना नारमदेव, अनीस रजा, सन्नी साहू, शिवेश सिंह, मोहित वाल्दे, राजू भाटिया, विमल यादव, राजेश ताम्रकार, शिव वैष्णव, छाया चौधरी, विकास यादव, निकिता मिलिंद, मीना पाल, सरिता ताम्रकार, एनी पीटर, लक्ष्मी गंगवानी, अमित अहीर, शुभम कोटारे, अनिल जैन, अनूप पाटिल, पायल अहीर, नवीन पटेल, रियाज सिद्धकी, ज्ञानू बांगडे, राम जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।