एनएसयूआई विधानसभा उपाध्यक्ष का दायित्व मिला रवि साहू को, वरिष्ठों से लिया आशिर्वाद

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की विधानसभा इकाई के उपाध्यक्ष पद का दायित्व रवि साहू को सौंपा गया है। इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करने रवि साहू ने समर्थकों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात कर आशिर्वाद प्राप्त किया।

PicsArt 01 29 10.33.08

यह नियुक्ति दुर्ग विधायक अरूण वोरा जी ,भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव एवं छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आपसी सहमति से दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू द्वारा की गई है।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष रवि साहू ने दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू, शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा और शहर संगठन के बाकी साथियों के साथ दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव एवं पूर्व अध्यक्ष शहर जिला काँग्रेस कमेटी आर. एन. वर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों के निवास स्थान पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान संगठन के जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, हरीश देवांगन ,चुनेश नेताम, अमोल, सोनू, मिथलेश, विकास, राज, रुस्तम, कमलेश, प्रतीक, राजा, प्रीतम, कामो एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।