रोबोटिक डांस कर विवेक ने हासिल किया प्रथम स्थान

IMG 20200125 WA0028
Andhra Khadi Bhandar AD copy

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय संस्कृति उत्सव के तहत आयोजित 22 वीं नृत्य एवं संगीत नेशनल प्रतियोगिता में रोबोटिक डॉंस कर शहर के विवेक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विवेक मिश्रा (12 वर्ष) ने वेस्टर्न थीम पर रोबोटिक डांस की प्रस्तुति दी थी। इससे पूर्व असम व शिमला में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विवेक ने दर्शक का मनमोह लिया था। इस उपलब्धि पर पिता हितेन्द्र मिश्रा, माता पूजा मिश्रा सहित करीबियों ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है।