सांसद विजय बघेल की पहल, भाजपा जिला कार्यालय से वितरित किया जा रहा जरुरतमंदों को भोजन

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। सांसद विजय बघेल की पहल पर दुर्ग के जिला भाजपा कार्यालय से जरुरतमंदों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा सांसद के हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर भोजन वितरण के लिए दुर्ग निगम क्षेत्र में हेल्पलाइन को तीन जोन में बांटा गया है। जिसमें की भाजपा कार्यालय में सुबह 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भोजन वितरण का काम किया जा रहा है ।दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पका हुआ भोजन को जरूरतमंदों को प्रदान किया जा रहा है।  जरूरतमंद व्यक्ति सांसद हेल्पलाइन नंबर कॉल करके भोजन अपने पास मंगा सकते है। दुर्ग भा ज पा के महामंत्री देवेंद्र चंदेल के मार्गदर्शन मे भोजन वितरण किया जा रहा हैं जिसमें दुर्ग ज़िला युवा मोर्चा के रितेश कुमार शर्मा, जतीन वर्मा, निरंजय दुबे, राजा यादव द्वारा सहयोग किया जा रहा।

PicsArt 04 04 06.30.09