पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने किया पटरीपार रावण दहन, जनता को दिलाया स्वच्छता की संकल्प

IMG 20191009 WA0000

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पटरीपार क्षेत्र जवाहर नगर में आयोजित विजयादशमी पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनता को शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता का संकल्प दिलाया। जागृति पटरीपार समिति द्वारा यहां 37 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। अध्यक्षता देवनारायण चंद्राकर ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में महापौर चन्द्रिका चंद्राकार, उपस्थित थी। पूर्व विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य विश्राम सिंह के साथ दिनेश देवांगन, शिवेंद्र परिहार, सरोज काशीराम कोसरे, दिलीप साहू, शंकर दमाहे, अलका बाघमार, पार्षद ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कुमुद बघेल, मनमोहन शर्मा, रत्नेश चंद्राकार भी उपस्थित थे। पार्षद अरुण सिंह के संयोजकत्व में आयोजित दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।