आजाद गणेशोत्व समिति ने दिया पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश, कर रहे पौध वितरण

गणेशोत्सव पर्व पर नगर की आजाद गणेशोत्सव समिति ने अनुकरणीय पहल की है। गणेश पर्व के दौरान समिति के सदस्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए नागरिकों को रोपण के लिए पौधों का वितरण भी समिति सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें।

IMG 20190911 WA0028
IMG 20190911 WA0031

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। यह अनुकरणीय पहल मरार पारा वार्ड के शीतला नगर की आजाद गणेशोत्व समिति के सदस्यों ने की है। समिति द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा स्थल पर समिति द्वारा पौधों को रखा गया है। इन पौधों का पंडाल पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु में वितरित किया जा रहा है। साथ ही उनसे पौधों का रोपण कर संरक्षित किए जाने का संकल्प लिया जा रहा है। समिति के संजय ठाकुर (हीरू) ने बताया कि इन पौधों को समिति को मिले आर्थिक सहयोग से खरीद कर लाया गया है। समिति का मूल उद्देश्य पर्यावरण को हो रही क्षति के खतरे से नागरिकों को अवगत कराना है। इसके लिए प्रतिमा स्थल पर पर्यावरण हो रही क्षति और उसका अवलोकन करते गणेश, कार्तिकेय का चित्रण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पौध वितरण का कार्य प्रतिमा के विर्सजन तक किया जाएगा। सभी नागरिक गणेश प्रतिमा स्थल पर आकर रोपण के लिए नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर सकते है। आजाद गणेशोत्व समिति द्वारा प्रति वर्ष नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पंडाल में झांकी की स्थापना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आयोजन में सौरभ चंद्राकर, संदीप गुप्ता, मोहन कश्यप, कृष्णा पटेल आदि की विशेष भूमिका रहती है।