दुर्ग सम्भाग आयुक्त का कार्यभार संभाला जेपी पाठक ने, कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से की चर्चा

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त जे.पी.पाठक ने आज कमिश्नर कार्यालय दुर्ग में कार्य भार ग्रहण किया। श्री पाठक दुर्ग सम्भाग के दसवें सम्भागआयुक्त होंगे। भारतीय प्रशासनीक सेवा के वर्ष 2007  बैच के अधिकारी जे.पी. पाठक जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर रह चुके है। वे राज्य शासन के आवास एवं पर्यावरण, आबकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के सचिव पद की जिम्मेवारी निभा चुकें हैं।

सम्भागआयुक्त पाठक के दुर्ग पहुंचने पर उपायुक्त (राजस्व) अवध राम टंडन और उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्भागआयुक्त का आत्मियता पूर्वक स्वागत किये। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सम्भागआयुक्त श्री पाठक ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। और कर्मचारियों से कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।

कलेक्टर ने की मुलाकात

Picsart 23 09 11 18 31 54 590

दुर्ग सम्भाग के नव पदस्थ सम्भागआयुक्त जे.पी. पाठक से आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सम्भागआयुक्त पाठक को कलेक्टर मीणा ने जिले की गतिविधियों से अवगत कराया।