बेहतर सूचना संकलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हुए तीन पुलिस अधिकारी

IMG 20200103 WA0012 copy

रायपुर (छत्तीसगढ़)। सूचना संकलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका अदा करने के लिए राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया है। इन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रायलय द्वारा असाधारण आसूचना कुशलता पदक से नवाजा गया। पीएचक्यू में पदस्थ एएसपी (एसआईबी) गयत्री सिंह, डीएसपी (विशेष शाखा) नजमुस साकिब, इंस्पेक्टर (विशेष शाखा, बिलासपुर) त्रिसेन सिंह खरसन इन अधिकारियों में शामिल हैं। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने इन अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस के अन्य अधिकारियों को इन अधिकारियों की उपलब्धि से प्रेरणा मिलेंगी।