पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, सीने में समस्या के बाद दाखिल करवाये गए

Alok 18 2

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को रविवार को दिल्ली में अख‍िल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सीने में समस्या के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को रात 8 बजकर 45 मिनट पर एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मालूम हो कि 2009 में एम्स में ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बाइपास सर्जरी हुई थी।

PicsArt 04 04 06.30.09