कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए सरकार ने उठाए प्रभावी कदम, 9452 संदिग्धों का हुआ अब तक परीक्षण

korona virus

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। वायरस के नियंत्रित करने के लिए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 9,452 संदिग्ध लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया हैं। नियंत्रण और रोकथाम गतिविधियों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। सभी राज्य सरकारें किसी भी परिस्थिति से मुकाबला करने के लिए अपनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को लगातार मजबूत कर रहे हैं। 1,510 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें 3 सकारात्मक नमूनों को छोड़कर, 1,507 नमूनों को नकारात्मक पाए गए है।

PicsArt 01 31 10.32.26

हांगकांग और चीन के अलावा सिंगापुर और थाइलैंड की सभी उड़ानों की वैश्विक जांच पहले से ही चल रही है। यात्रियों की निगरानी अब सभी 21 हवाई अड्डों, अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाहों और सीमा पार के रास्?तों पर की जा रही है। 21 हवाई अड्डों पर अब तक 1,818 उड़ानों और 1,97,192 यात्रियों की जांच की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।