घर वालें नहीं कर रहे थे शादी, तो कर लिया आत्मदाह, मौत

घर वालों द्वारा शादी की मांग को गंभीरता से नहीं लिए जाने से नाराज एक युवक ने आत्मदाह कर अपनी जान दे दी। युवक की पहली पत्नी से तलाक हो गया है। जिसके बाद वह दूसरी शादी के लिए अपने परिजनों पर दबाव बना रहा था, लेकिन परिजन इस और ध्यान नहीं दे रहे थे। जिससे युवक नाराज था।

4thnation logo

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। शक्ति नगर निवासी यशंवत सिंह (36 वर्ष) पेशे से आटो चालक था। कुछ वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद अनबन के चलते उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह दूसरे विवाह के लिए अपने परिजनों पर दबाव बना रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे वह नाराज था। शनिवार शाम को भी इसी मुद्दे को लेकर उसका अपने परिजनों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान यशवंत ने स्वयं पर घर में रखें डीजल को डालकर आग लगा ली। उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।