भाग्यशाली बनाने का सपना दिखाने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में, 6 लोगों के हड़पे थे 18 लाख 18 हजार रुपए

भाग्यशाली बनाने का सपना दिखा लाखों रुपए की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ अब तक 6 लोगों ने रकम हड़पे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इनसे आरोपी द्वारा भाग्यशाली बनो योजना के तहत 18 लाख 18 हजार रु. की वसूली किए जाने का लगाया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी की मिल्कियत के दो प्लॉट अपने कब्जें में लिए है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

fraud chitfund 1457651072

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के पोलसाय पारा स्थित कमल कटपीस के संचालक से संबंधित है। कमल कटपीस के संचालक अभिषेक जैन उर्फ पिंटू द्वारा कुछ वर्षो पूर्व प्रारंभ की गई भाग्यशाली बनो योजना में शहर के कारोबारियों द्वारा 10 हजार रु. या 6 हजार रु. की मासिक किश्त जमा की गई थी। जिसकी जमा रसीद भी उन्हें उपलब्ध कराई गई। लगभग तीन साल तक रकम जमा किए जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर कारोबारियों ने अभिषेक पर दबाव बनाना प्रारंभ किया था। जिस पर आरोपी टाल मटौल करता रहा। अंतत: मामला पुलिस के पास पहुचने पर आरोपी के खिलाफ दफा 420 तथा छग निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
जीजा से सबसे पहले की शिकायत
इस मामले की शिकायत सबसे पहले आरोपी के जीजा बांधा तालाब (गंजपारा) निवासी निर्मलचंद जैन ने पुलिस में की थी। निर्मलचंद जैन से 5 जनवरी 2012 से 5 अगस्त 2016 तक कुल 7 लाख 28 हजार रु. की वसूली अभिषेक ने की थी। इसके अलावा अन्य 5 लोगों ने भी अभिषेक पर उनकी रकम भाग्यशाली बनो योजना के तहत रकम वसूलने का आरोप लगाया है। मामले में 6 लोगों से कुल 18 लाख 18 हजार रु. की रकम हड़पें जाने का खुलासा हुआ है।
रकम से खरीदें दो प्लॉट
पुलिस के अनुसार कारोबारियों से वसूल की गई रकम से अभिषेक ने दो प्लाट की खरीदी की थी। शंकर नगर स्थित इन प्लॉट के दस्तावेंजो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी की अन्य संपत्ति की पतासाजी पुलिस कर रही है।