12 साल से फरार था छेड़छाड़ का आरोपी, पकड़ाया, गया जेल

07 06 2017 hathkadi pat s

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छेड़छाड़ के आरोप में 12 साल से फरार आरोपी को पुलगांव पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्त में लिया गया है। आरोपी अटल आवास न्यू आदर्श नगर निवासी विरेन्द्र कुर्रे (23 वर्ष) के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के एक मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसे न्यायायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया था। इस मामले में उसे जेल से अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया था। जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को उसके न्यू आदर्श नगर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां उसे न्यायायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।