अब छत्तीसगढ़ में भी ईडी की आमद, दुर्ग के अलावा रायपुर राजनांदगांव के ज्वेलर्स निशाने पर, हवाला कारोबार का संदेह

Picsart 22 08 05 14 00 14 513

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आमद अब छत्तीसगढ़ में भी हो गई है। शुक्रवार सवेरे ईडी के अधिकारियों ने दल-बल के साथ दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव में एक साथ दबिश दी है। इस टीम में दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल ईडी के निशाने पर ज्वेलर्स के दर्जन भर प्रतिष्ठान निशाने पर है।

Picsart 22 08 05 14 03 10 384
गांधी चौक स्थित सहेली ज्वेलर्स

इसके अलावा दुर्ग के प्रतिष्ठान सहेली ज्वेलर्स के चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) कोठारी बंधुओं को भी अधिकारियों ने अपने घेरे में लिया है। अधिकारी इन प्रतिष्ठानों के लेन-देन संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि हवाला को लेकर यह दबिश दी गई है।

Picsart 22 08 05 14 01 41 424
सांखला बंधुओं का मोती कांप्लेक्स के पास स्थित नमो ज्वेलर्स

दुर्ग में दी गई दबिश में सहेली ज्वेलर्स व  प्रकाश सांखला के प्रतिष्ठान नमो ज्वेलर्स पर दबिश के बाद पडताल की जा रही है। दोपहर लगभग साढ़े ग्यारह बजे ईडी के अधिकारी सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन को पूछताछ के लिए अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए है।

Picsart 22 08 05 13 58 56 427
गवलीपारा स्थित कांग्रेस नेता मदन जैन का निवास

अनुसार ईडी की टीम सवेरे लगभग दुर्ग पहुंची और गांधी चौक व श्री शिवम मॉल स्थित सहेली ज्वेलर्स पर दबिश दी। साथ ही टीम सहेली ज्वेलर्स के संचालक मदन जैन के गवलीपारा स्थित निवासी और सीए राजेन्द्र कोठारी के जीवन प्लाजा स्थित आफिस और मोती कांप्लेक्स के समीप स्थित सांखला परिवार के नमो ज्वेलर्स ईडी की अलग अलग टीमें पहुंची। सभी स्थानों को टीमों ने अपने अधिकार में लेकर पडताल प्रारंभ की।

Picsart 22 08 05 13 58 00 148
जीवन प्लाजा स्थित सीए राजेन्द्र कोठारी का दफ्तर

वहीं प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम रायपुर पहुंची है। अब तक आई जानकारी के अनुसार रायपुर में टीम ने पगारिया ज्वेलर्स के यहां छापा मारा है। इसके अलावा राजधानी में कुछ अन्य जगहों पर भी टीम के रेड करने की खबर है। राजनांदगांव के जसराज बैद ज्वेलर्स, नाकोड़ा टेक्सटाइल में भी छापे की कार्रवाई चल रही है। कुछ और जिलों में भी टीम के जाने की खबर है।
2 दिन पहले आयकर की टीम ने मारा था छापा
इसके 2 दिन पहले आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी थी। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूह थे। आयकर विभाग की टीमें रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच की थी।
बताया गया था कि आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची थी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से फोन ले लिए। वहीं किसी को बाहर जाने अथवा बाहर से भीतर जाने से मना कर दिया गया। टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों आदि की तलाश की थी। हालांकि इस कार्रवाई में क्या निकलकर सामने आया ये अब तक पता नहीं चल सका है।