मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह राशि 50 से बढ़ाकर 75 लाख करने की घोषणा

दामाखेड़ा (छत्तीसगढ़)।

Kabir Sant Samagam Dhamakheda: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब और पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

🌸 संत समागम राशि में बढ़ोतरी की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने संत समागम समारोह की अनुदान राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि Kabir Sant Samagam Dhamakheda हर वर्ष और अधिक भव्य होता जा रहा है, जो लोगों की बढ़ती आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

🙏 माघ पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में गहरा प्रभाव है। यही कारण है कि यहां के लोग शांतिप्रिय और सद्भावनापूर्ण जीवन जीते हैं।

🕊️ कबीरपंथ से बचपन से जुड़ाव

श्री साय ने भावुक स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वे बचपन से ही कबीरपंथ से परिचित रहे हैं और उनके गांव बगिया में भी 8-10 कबीरपंथी परिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि दामाखेड़ा का नाम “कबीर धर्मनगर” करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसका राजपत्र में प्रकाशन शीघ्र होगा।

🚀 डबल इंजन सरकार से विकास को रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ को सीधा लाभ मिल रहा है। राज्य तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सलवाद, जो विकास की सबसे बड़ी बाधा रहा है, 31 मार्च 2026 तक जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। सरकार अपने वादों को तेज़ी से पूरा कर रही है।

🌱 समाज सेवा और युवा उत्थान की सराहना

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक अत्यंत अलौकिक और आध्यात्मिक रहा। उन्होंने वृक्षारोपण, समाज सेवा, नशामुक्ति और युवा उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

🏗️ कबीर आश्रम विकास को लेकर संवेदनशील सरकार

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कबीर आश्रम के विकास कार्यों को लेकर सदैव गंभीर रहते हैं और उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हैं।

🤝 संत समाज का आत्मीय स्वागत

समारोह में पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बसंत पंचमी पर कबीरपंथ के 16वें वंशाचार्य पंथश्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक संपन्न हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष संत समागम में देश-विदेश से कबीरपंथी संत और श्रद्धालु पहुंचे हैं और शासन-प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है।

👥 बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, भाटापारा विधायक श्री इंद्र साव, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, श्री ईश्वर साहु, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *