रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना और बिना स्पष्ट कारण बताए बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद्द करने के बाद यात्रियों में गहरा आक्रोश है। इसी मुद्दे पर IndiGo flight cancellations गंभीर रूप से सामने आया है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन के खिलाफ कड़ा नोटिस जारी किया है।
सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि इंडिगो की मनमानी ने हजारों यात्रियों की योजनाएं बिगाड़ दीं। अचानक रद्द की गई उड़ानों ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, मरीजों और व्यवसायियों को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने इसे “यात्रियों के लिए किसी आपदा जैसा अनुभव” बताया।
कानूनी उल्लंघन का गंभीर आरोप
IndiGo flight cancellations: नोटिस में सोसायटी ने स्पष्ट कहा कि इंडिगो का यह कदम भारतीय अनुबंध अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, विमानन नियमों और DGCA दिशानिर्देशों का गंभीर उल्लंघन है।
सोसायटी ने इसे “घोर अनुबंधभंग” (Breach of Contract) और “सेवा में कमी” (Deficiency in Service) बताया है।
10 गुना मुआवजा और सभी खर्च की प्रतिपूर्ति की मांग
नोटिस में इंडिगो को आदेशित किया गया है कि वह—
- प्रत्येक यात्री को टिकट मूल्य का कम से कम 10 गुना मुआवजा दे,
- होटल, वैकल्पिक यात्रा और चिकित्सा खर्च जैसे सभी नुकसान की पूर्ण प्रतिपूर्ति करे,
- और 5 दिनों के भीतर रद्द उड़ानों के वास्तविक व पारदर्शी कारणों को सार्वजनिक करे।

प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों को भेजी गई शिकायत
IndiGo flight cancellations: छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने बताया कि पीड़ित यात्रियों की ओर से प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को विस्तृत शिकायत भेजी जा चुकी है।
इस शिकायत में DGCA से विशेष जांच और इंडिगो पर 9000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नए कड़े कानून बनाने की भी अपील की गई है।
समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो कानूनी लड़ाई तय
IndiGo flight cancellations: नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि एयरलाइन ने पांच दिनों में मुआवजा और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की, तो सोसायटी प्रभावित यात्रियों के साथ मिलकर सिविल एवं आपराधिक दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।
सोसायटी ने कहा कि इन प्रक्रियाओं में लगने वाला पूरा खर्च इंडिगो एयरलाइन पर ही लागू होगा, क्योंकि यह संकट कंपनी की नीतिगत लापरवाही का परिणाम है।
सोसायटी की अपील
अंत में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इंडिगो प्रबंधन से आग्रह किया है कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करे, ताकि IndiGo flight cancellations issue दोबारा बड़े पैमाने पर न दोहराया जाए।
