Skip to main content

4thnation

ताजमहल-लाल किला समेत देश के सभी स्मारक 6 जुलाई से खुलेंगे, सुरक्षा मानकों का रखा जाएगा ध्यान

Alok 18 2

नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते बंद किए गए देश के सभी स्मारकों को 6 जुलाई से खोला जाएगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि इन स्मारकों को सुरक्षा के सभी प्रबंधों के साथ खोला जाएगा। इस लिस्ट में वो स्मारक और इमारतें भी शामिल हैं जो पुरातत्व विभाग और संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आते है। इसके अनुसार 6 जुलाई से लालकिला, ताज महल सहित सभी स्मारकों को खोला जाएगा। 17 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 3400 से ज्यादा स्मारकों को बंद कर दिया था। बाद में एएसआई के अधीन 820 धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया था। अब 6 जुलाई से बाकी स्मारक भी खुल जाएंगे। इन स्मारकों को खोले जाने पर कोरोना संक्रमण की स्थिति के अनुसार राज्य सरकार अंतिम निर्णय ले सकती हैं।