Skip to main content

4thnation

मिक्चर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत बाद पाया गया काबू, लाखों की क्षति

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शुक्रवार की तड़के हुई आगजनी की घटना में एक फैक्ट्री जल कर खाक हो गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
आगजनी की घटना सुबह लगभग 3.30 बजे हुई। शार्ट सर्किट के कारण भिलाई के छावनी चौक स्थित अमित मिक्चर फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए सेक्टर 6 की अग्निशमन वाहन को रवाना किया गया। बैकअप के लिए दुर्ग फायर कंट्रोल रूम की दमकल वाहन का मदद लिया गया। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए 15 वाहन पानी का उपयोग किया गया एवं 500 लीटर फोम उपयोग में लाया गया। इस कार्य में अग्निशमन चालक महिंद्र चंदेल, भगवती बंजारे, विजय चतुर्वेदी तथा फायरमैन मुख्तार अली, धर्मेंद्र बंजारे, टिकेंद्र, राजू लाल , शैलेंद्र ,मनोज, अवतार सिंह, शरद मेश्राम, प्रवीण, योगेश्वर साहू, डाला राम साहू की विशेष भूमिका रही।