Skip to main content

4thnation

विदेश में फंसे भारतीयों को लाने के लिए होगी 15 उडाने, सरकार ने तय की भुगतान दर

Alok 18 2

नई दिल्ली। कोरोनावायरस की महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने एक बड़ी योजना तैयार की है। सरकार ने विदेशों से लाए जाने वालों की भुगतान दर तय कर दी है। वहां से वापस आने वाले लोगों को खुद किराया देना होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यूरोप से आने के लिए 50,000 रुपये और अमेरिका से लौटने के लिए 1 लाख रुपये की दर तय की गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 7 मई से 13 मई तक 64 विमानों का परिचालन होगा. उन्होंने बताया कि पहले हफ्ते में 15 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

PicsArt 04 04 06.30.09