छत्तीसगढ़ के मजदूरों को वापस लाने सांसद नेताम ने लिखा सीएम बघेल को पत्र

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। जिसके कारण कई राज्यो में लोग फसे हुए है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग, कवर्धा ओर राजनांदगांव  लगभग 150 मजदूर तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में फसे हुए है, इन मजदुरो ने नेताम को फ़ोन कर जानकारी दी कि ना ही उनके पास किसी प्रकार की राशन की व्यवस्था है ना ही कोई मूलभूत सुविधाएं है। उन्होंने नेताम से उन्हें वापस छत्तीसगढ़ लाने हेतु विनती की और जब तक फसे है उनके लिए राशन की व्यवस्था करने हेतु भी निवेदन किया है। जिसके पश्चात  छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने मजदुरो की सूची के साथ पत्र लिख बघेल को अवगत कराया कि सभी मजदुरो के पास  राशन , पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधा नही होने के कारण भूखे रहने की की स्थिति निर्मित हो चुकी है, नेताम ने इन मजदुरों की वापसी हेतु आग्रह किया है साथ ही जब तक मजदूर वहां फसे हुए है उनके निवास वाले स्थान पर आवश्यक राशन साम्रगी समेत अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति किये जाने हेतु भी आग्रह किया है, नेताम ने तेलांगना के स्थानीय नेताओं से भी मौखिक चर्चा कर तत्काल आवश्यक व्यवस्था हेतु अनुरोध किया है।

PicsArt 04 04 06.30.09