सर्वदलीय बैठक, पार्षदों ने दी अपनी निधि से जरूरतमंदों को सहायता देने सहमति

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में आज महापौर कक्ष में सर्वदलीय पार्षदों  की बैठक कोरोना  वायरस संक्रमण के मुद्दे पर बुलाई गई थी। बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए एकजुट दिखाते हुए अपने पार्षद निधि से गरीबों और जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने की सहमति महापौर को दी।  बैठक में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन सभापति राजेश यादव एमआईसी प्रभारीगण,  नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा एवं अन्य पार्षद गण और निगम के अधिकारी उपस्थित थे ।

PicsArt 04 04 06.30.09

महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा दुर्ग शहर में कोरोना वायरस संक्रमण जैसे महामारी से लड़ने सभी पार्षदों की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी  थी । जिसमें  निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी से लड़ने हम सभी पार्षद एकजुट होकर काम करेंगे ।  यह तय किया गया कि पार्षद निधि के माध्यम से प्रत्येक पार्षद के वार्ड में सूखा राशन खाद्य सामग्री का वितरण की व्यवस्था सभी पार्षदों के माध्यम के सहयोग से ही उनके वार्डो में वितरित किया जाए।  इस बात का बैठक में निर्णय लिया गया ।  कोरोना महामारी से आगे बचाव के लिए जनता से निवेदन किया गया कि वह अपने घर में सुरक्षित रहें बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें । दुर्ग शहर की जनता को इस महामारी के दौरान मूलभूत सुविधाएं पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हें तकलीफ से मुक्त करने हम सभी मिल जुलकर प्रयास कर रहे हैं। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित अन्य उपस्थित पार्षदों ने उनके वार्डों में पार्षद निधि के बाद आवश्यकता पड़ने पर महापौर निधि से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है जिसकी महापौर श्री बाकलीवाल ने समहति दी है ।