MOTN सर्वे: छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% जनता का संतोष, बड़े राज्यों में दूसरा स्थान

रायपुर, 29 अगस्त 2025।
इंडिया टुडे–C Voter के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज को लेकर एक अहम तस्वीर सामने आई है। सर्वे के अनुसार, उनके गृह राज्य में 41.9% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं।

यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी, महज छह महीनों में करीब 2.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि मुख्यमंत्री के प्रति जनता की सकारात्मक राय में जुड़ी है।

Screenshot 2025 08 29 100947

बड़े राज्यों में दूसरा स्थान

बड़े राज्यों के समूह में विष्णु देव साय का यह प्रदर्शन खास मायने रखता है। 41.9% संतुष्टि के साथ वे देश के सभी बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं।

जनता की नब्ज़ और नेतृत्व का असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह आंकड़े बताते हैं कि विष्णु देव साय की कार्यशैली और सरकार की नीतियां जनता के बीच स्वीकार्यता पा रही हैं। छत्तीसगढ़ जैसे संघर्षशील राज्य में लगातार जनता का भरोसा बढ़ना, आने वाले राजनीतिक समीकरणों में अहम संकेत हो सकता है।