Skip to main content

4thnation

भिलाई निगम क्षेत्र के 130 हाथ धुलाई केंद्रों में हाथों की कराई जा रही अच्छे से सफाई

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर प्रारंभिक समय में ही वाशबेसिन की व्यवस्था निगम के विभिन्न स्थानों पर कर दी गई थी। कोविड- 19 नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण के रोकथाम हेतु शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। निगम प्रशासन की टीम संपूर्ण निगम क्षेत्र में पाम्प्लेट व लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु जागरूक कर रहे है कि हाथों की बार-बार अच्छे से सफाई करें और एक दूसरे से एक मीटर का सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। निगम प्रशासन आमजन से से अपील कर रही है कि अतिआवश्यक कार्य के बिना घर के बाहर न निकले।

PicsArt 01 31 10.32.26

कोरोना वायरस से बचाव हेतु सरकार के एडवाइजरी का अनुपालन कराने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र में 130 स्थलों पर हाथ धुलाई की व्यवस्था की गई है। जहां पर प्रतिदिन लोगों का हाथ धुलवाया जा रहा है। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सभी सार्वजनिक सुलभ शौचालय, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय में स्थापित हाथ धुलाई केन्द्र में आम लोगों व आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को हाथों को बार बार धोने व 20 सेकंड तक अच्छे से धुलाई करने तथा बिना हाथ धोए मुंह व चेहरे को न छूने की जानकारी दे रहे है। निगम का अमला फैलने वाले वायरस से बचाव हेतु आम जन को मास्क लगाने तथा एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने  की अपील कर रहे हैं।