Skip to main content

4thnation

रायपुर पुलिस का बड़ा कारनामा: 273 ग्राम हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार

रायपुर, 23 अगस्त 2025 —
नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवतियां और तीन पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त हेरोइन की कीमत करीब 27.88 लाख रुपए बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं। यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले का खुलासा आज किया जाएगा।

इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन किए हैं। नेहरू नगर स्थित बूढ़ा तालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को 6.42 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। एक सप्ताह पहले, थाना टिकरापारा में पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर और स्थानीय नेटवर्क के 9 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अंतर्राज्यीय सप्लायरों और स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने पर जोर दिया। इसके चलते रायपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के निरंतर ऑपरेशन से नशे के कारोबार को रोकने और युवाओं को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।