Skip to main content

4thnation

कोरोना पाजिटिव्ह, छत्तीसगढ़ में मिला एक और मरीज, लंदन से लौटा था, संख्या हुई 8

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लंदन से लौटने वाला एक और युवक कोरोना पाजिटिव्ह निकला है। युवक कोरबा निवासी है। युवक के कोरोना पाजिटिव्ह होने की पुष्टि एम्स के डाक्टरों ने की है। मरीज को उपचार के लिए एम्स लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की दोनों रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना पाजिटिव्ह मरीजों की संख्या 8 हो गई है। जिनमें से 4 लंदन रिटर्न है।

PicsArt 01 31 10.32.26

आपको बता दें कि रविवार को राज्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक ने सभी जिलों के कलेक्टरों को बीते एक महीने में लंदन से लौटने वाले सभी लोगों को क्वारनटाइन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में लंदन से लौटने वालों की संख्या 73 है।