Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बताया प्रेरणा का स्रोत

रायपुर, 15 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि श्री ठाकरे का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सेवा-भाव और जनसेवा के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकरे ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज सेवा का माध्यम बनाया। उनका नेतृत्व न केवल राजनीतिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अनुकरणीय रहा। वे संगठन, समर्पण और स्वच्छ छवि के ऐसे प्रतीक थे, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपना जीवन जनकल्याण को समर्पित किया।

श्री साय ने कहा, “हमें श्री ठाकरे के आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व त्याग, ईमानदारी और सेवा-भाव से ही संभव है।”