Skip to main content

4thnation

51 व्यक्तियों में से 32 के सैंपल निगेटिव, पाजिटिव्ह मरीज के परिजनों के सैंपल भी निकले निगेटिव

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़) । जिले में 28 मार्च तक  विदेश यात्रा से आये 279 यात्रियों का दुर्ग जिले में चिन्हांकन हो गया है। इनमें से 128 नागरिकों ने होम आइसोलेशन की 14 दिवस की अनिवार्य अवधि पूरी कर ली है। 160 व्यक्ति वर्तमान में होम आइसोलेशन/ क्वारन्टीन में हैं।  केवल 51 व्यक्तियों में सर्दी-खांसी के सामान्य लक्षण मिले हैं जिसके परिप्रेक्ष्य में सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 32 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चुकी है। 18 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है। जिले में अब तक मात्र एक नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए इस  नागरिक के 7 परिजनों के सैंपल भी टेस्ट के लिए भेजे गए थे, सभी निगेटिव आये हैं।

PicsArt 01 31 10.32.26

आपको बता दें कि यदि कोई व्यक्ति विदेश यात्रा से वापस आया है अथवा कोई व्यक्ति ऐसे यात्री के संपर्क में रहे हैं तो उनके लिए 14 दिवस का होम आइसोलेशन/ क्वारन्टीन अनिवार्य है ऐसे व्यक्ति घर से न निकले न ही किसी से मिले जुले। ऐसे व्यक्ति टोल फ्री नंबर 104 पर तत्काल जानकारी दें ताकि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंचकर एहतियात संबंधी आवश्यक कार्रवाई कर सके। इस संबंध में किसी भी तरह की सूचना नगरीय निकाय के निदान के टोलफ्री नंबर 1100 में भी दी जा सकती है।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए विदेश यात्रा से वापस आये नागरिकों का चिन्हांकन कर कोरोना वायरस के संक्रमण की लगातार जांच की जा रही है। कलेक्टर अंकित आनंद ने नागरिकों से अपील की है कि कम से कम घर से बाहर निकले। साथ ही इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए मार्गदर्शन का पूरी तरह पालन करें ताकि इसके संक्रमण से बचा जा सके।