Skip to main content

4thnation

महिला दिवस, जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने साझा किए कैंसर से बचाव के उपाय

Alok 18 2
IMG 20200308 WA0002

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जेसीआई दुर्ग-भिलाई तथा लिटिल मिलेनियम स्कूल नेहरू नगर ने विगत दिवस संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। संस्था की अध्यक्षा मालवी विवेक शाह ने जानकारी दी कि पिछले कुछ वर्षों में कैंसर से पीडि़त लोगों की तादाद बढ़ी है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेसीआई दुर्ग भिलाई ने सभी को जागरूक करने के लिए महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम प्रभारी नीति बल्लेवार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संस्था की सभी महिला सदस्यों तथा लिटिल मिलेनियम स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की माताओं को कैंसर से होने वाले खतरों तथा उससे बचने के उपाय बताए गए।

PicsArt 01 31 10.32.26

कार्यक्रम में अकोला(महाराष्ट्र) की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुनीता लड्ढा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी को विशेष तौर पर शारीरिक रूप से फिट रहने की सलाह दी। महिलाओं को घर की सबसे महत्वपूर्ण सदस्य बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप स्वस्थ रहेंगी तभी घर के अन्य सदस्यों को स्वस्थ रख पाएंगी। आजकल की लाइफस्टाइल को देखते हुए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन रानी आनंद जैन ने किया तथा सदस्यों के पंजीयन की जिम्मेदारी अपेक्षा केडिया ने निभाई। कार्यक्रम में संस्था की ममता परमार, रेखा लेखवानी, ममता बाफना, रुचिका जैन, ऋचा सांखला, निधी जैन, ट्विंकल गोयल के साथ छाया राठी, स्वाति जायसवाल, लीना राजा, श्रेया लुनिया, एकता अग्रवाल, साक्षी कोठारी, पायल जैन, नोमिनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संस्था की सचिव नीतू शरद गर्ग के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
महिलाओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में संस्था की सभी वर्किंग महिलाऐं, जिन्होंने समाज मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है, का मुख्य अतिथि द्वारा विशेष सम्मान किया गया। जिनमें अंजू गजवानी, नीति बल्लेवार, प्रतीक्षा गोलछा, टीना खंडेलवाल, निधि जैन, मोना टुवानी देवांगन, मीनू गहलोत, ट्विंकल गोयल, श्वेता ताम्रकार, अनुभा सिंघई, मंजू जायसवाल, निशा अग्रवाल, शीतल सरवैया,नीतू त्यागी आदि शामिल है।
कविता लेखन, विजेता हुए पुरस्कृत
महिला दिवस के उपलक्ष्य में कविता लेखन की प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे आकांक्षा आलोक लुनिया, मोनिका सुरेंद्र खेतान तथा प्रीति चंद्रेश राठी व जेसीरेट नीलू विजय अग्रवाल को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।