कोरोना वायरस, मुख्यमंत्री होली मिलन के कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली पर्व पर आयोजित किसी भी मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते लिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को एडवाइजरी भेजी गई है। जिसमें लोगों से भीड़-भाड़़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील की गई है।

PicsArt 01 31 10.32.26