Skip to main content

4thnation

कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना पर सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

रायपुर, कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद आयोजित समारोह में मची भगदड़ से हुई कई लोगों की मृत्यु और दर्जनों घायल होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने इसे एक अत्यंत दुखद घटना बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं हमें भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर गंभीर सोचने के लिए विवश करती हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नाटक सरकार इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम उठाएगी ताकि पीड़ितों को हरसंभव सहायता मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।