Skip to main content

4thnation

बिलासपुर: बलौदा फाटक पर रेल लाइन मरम्मत के लिए 24 से 28 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा समपार

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2025 — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जांजगीर नैला और अकलतरा स्टेशनों के मध्य स्थित बलौदा फाटक (समपार संख्या 345) पर 24 से 28 अप्रैल 2025 तक रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक रेल लाईन मरम्मत कार्य किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने इस कार्य को रात के समय करने का निर्णय लिया है ताकि सड़क यातायात में कम से कम विघ्न उत्पन्न हो। इस दौरान, समपार फाटक रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक बंद रहेगा, जबकि अन्य समय में यह सड़क यातायात के लिए खुला रहेगा।

सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में कन्हाईबंद सबवे (LHS) को उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आम जनता से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उनका सहयोग अपेक्षित किया है।