Skip to main content

4thnation

निर्भया केस, फिर मुकर्रर हुई चारों आरोपियों की फांसी पर लटकाए जाने की तारीख

nirbhya case

नई दिल्ली। निर्भया रेप और मर्डर मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों का नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। नए डेथ वारंट के अनुसार अब सभी दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले दो बार दोषियों का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है। सबसे पहले 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर हुई थी। दूसरी बार 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी। दोषियों के वकील ने कानूनी दांवपेच लगाकर इसे रद्द करवा दिया गया था। निर्भया की मां आशा देवी ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश नहीं हूं, क्योंकि यह तीसरी बार है जब डेथ वारंट जारी किया गया. हमने अब तक बहुत संघर्ष किया है, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आखिरकार डेथ वारंट जारी किया गया। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को 3 मार्च को फांसी दी जाएगी।

PicsArt 01 31 10.32.26