Skip to main content

4thnation

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति, लोकनृत्य और भोजन की सराहना की

मोहाली, 11 मार्च 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिकता और लोककला की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब का भांगड़ा इतना मंत्रमुग्ध कर देने वाला है कि इसे देखने के बाद कोई भी व्यक्ति खुद को नाचने से नहीं रोक सकता।

“अगर कोई मरीज भांगड़ा देख ले, तो उसका दिल फिर से तेज धड़कने लगेगा और उसकी आधी बीमारी वहीं दूर हो जाएगी,” राष्ट्रपति ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोकनृत्य पूरे देश में बेहद लोकप्रिय हैं और पंजाबी गायक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि आजकल पूरे देश में शादी समारोहों में भी पंजाबी रंग देखने को मिलता है। उन्होंने पंजाबी खान-पान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि “पंजाब के व्यंजन दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुके हैं। लस्सी, दही और परांठे के लिए लोग पंजाबी रेस्तरां में उमड़ते हैं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोहाली स्थित भारतीय स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं।