नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में कोरिया जिले की सविता सिंह को मिला कांस्य

Untitled 1 copy 1

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कोरिया जिले के विकासखंड खडगवां के पोंडी (बचरा) की निवासी सविता सिंह को नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप महिला वर्ग में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने विगत 28 से 30 जनवरी के बीच चंडीगढ में आयोजित खेल स्पर्धा में 65 किलो फ्रीस्टाईल कुश्ती में तीसरा स्थान अर्जित कर कोरिया जिले का नाम देश-प्रदेश में रोशन किया। उन्होंने प्राथमिक शाला खंधोरा में अध्यापन कार्य कराते हुए नीलेश यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसमें शामिल हुई। जिसमें जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा।
सविता सिंह ने अपने पति के स्वर्गवास हो जाने के बाद परिवार एवं दो बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए इसके लिए समय निकाला। इस हेतु जिला प्रशासन ने सविता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आपकों बता दें कि 4 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 16 लोगों का नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में चयन हुआ था।

PicsArt 01 29 11.55.07