Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़: रायपुर में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 2000 संदिग्धों से पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। दुर्ग और कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में भी घुसपैठियों की पहचान और वेरिफिकेशन का काम शुरू हो गया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना इलाकों से करीब 2 हजार बाहरी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में पूछताछ के लिए बुलाया है।

पूछताछ के दौरान एसएसपी समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो शहर में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे। ये संदिग्ध व्यक्ति पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस आधार कार्ड मशीन की मदद से इन सभी संदिग्धों का डेटा वेरिफाई कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बिना मुसाफिरी दर्ज कराए शहर में रहना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।