Skip to main content

4thnation

मुंबई में कल छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे निवेशकों से मुलाकात

मुंबई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘इन्वेस्टर मीट’ का कार्यक्रम कल, 23 जनवरी 2025 को मुंबई में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। सीएम साय आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम साय छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। इससे पहले, सीएम साय दिल्ली में आयोजित एक इन्वेस्टर मीट में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। सीएम ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा किया और इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया।

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शामिल उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15,184 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए थे। इस निवेश मीट का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।