Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती (21 दिसंबर) पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा का छत्तीसगढ़ और देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान अविस्मरणीय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा विशेष रूप से किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। वे छत्तीसगढ़ में हुए प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। उनके नेतृत्व ने स्वाधीनता आंदोलनों को मजबूती प्रदान की और जनजागरण का कार्य किया।

समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान

पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में व्याप्त अंधविश्वास, छुआछूत और रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए गए ये प्रयास सामाजिक विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा का योगदान छत्तीसगढ़ के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है।