Skip to main content

4thnation

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन चोर सपड़ाए, 3 लाख 50 हजार के चोरी के मोबाइल बरामद

पुलिस ने शहर की एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। आरोपियों के कब्जें से लगभग साढ़े तीन लाख रु. की कींमत के मोबाइल जब्त किए गए है।

IMG 20200118 154904 copy
mde

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। 16-17 जनवरी की दरम्यानी रात गंजपारा स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी की वारदात हो गई थी। इस वारदात में चोर दुकान का शटर काट कर, वहां रखे 15नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल सेट के साथ 3 हजार रु. की नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया था। दुकान संचालक महावीर जैन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की थी। पड़ताल में पुलिस के हत्थें तीन संदिग्ध चढ़े। इन आरोपियों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम देने स्वीकार किया। विवेचक हरप्रसाद पांडेय ने बताया कि इसके अलावा आरोपियों ने सुभाष नगर के एक मकान का ताला तोडऩे की वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा किया है। हालांकि चोरी की इस वारदात में आरोपियों के हाथ कुछ नहीं लगा था। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी सुरेन्द्र सिंह (24वर्ष), सुजीत यादव (19 वर्ष) तथा किरण रात्रे (30 वर्ष) के खलिाफ दफा 457, 380 के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपी वृंदानगर (छावनी) क्षेत्र के निवासी है।