Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री ने ग्राम सेलूद में परखी धान की गुणवत्ता, मौजूद बच्चें से भौंरा लेकर चलाया

WhatsApp Image 2020 01 07 at 6.19.19 PM

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को ग्राम सेलूद के धान खरीदी केंद्र का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में आई धान की गुणवत्ता की भी परीक्षण किया। सात ही धान बेचने आये किसानों व हमालों से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। चर्चा में किसानों ने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
किसानों ने बताया कि धान में मौसम की वजह से थोड़ी नमी आ गई है। किसानों ने बताया कि अभी अभी सभी किसानों की तौलाई हुई। सभी धान खरीदी से पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिस तिथि पर टोकन जारी हुए, उसी तिथि में खरीदी हुई। सभी किसान इस बार खरीदी से संतुष्ट हैं। उन्होंने हमालों से भी बातचीत की। हमालों ने बताया कि वो कोंडागांव से आये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसी तरह की व्यवस्था आगे भी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को इंतजार न करना पड़े, समय पर खरीदी हो जाये। इसका ध्यान रखा जाए। अधिकारी धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी करते रहे। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता भी परखी तथा किसानों से इस संबंध में बातचीत भी की।
बच्चें से मांगा भौरा चलाने
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र में एक बच्चे को देखा, वो अपने परिजनों के साथ आया था। उसके हाथ में एक भौंरा था। मुख्यमंत्री इसकी मासूमियत देखकर रुके और पूछा कि क्या मुझे भी अपना भौंरा चलाने दोगे। बच्चे ने खुशी से भौंरा दे दिया। मुख्यमंत्री ने भौंरा चलाया और बच्चे को थपथपाकर भौंरा वापस कर दिया।