Skip to main content

4thnation

अमित जोगी ने एम्स में स्पाइनल कॉर्ड पीड़ित युवक से की मुलाकात, पिता की स्मृति में दिया आर्थिक सहयोग

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज समाजसेवी रत्नेश मिश्रा के साथ रायपुर के टाटीबंध स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया। एम्स में उन्होंने धमतरी जिले के ग्राम सनौद निवासी 22 वर्षीय आदित्य नारायण से मुलाकात की, जो स्पाइनल कॉर्ड की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इस मुलाकात के दौरान अमित जोगी भावुक हो गए क्योंकि उनके पिता, स्वर्गीय अजीत जोगी, भी इसी बीमारी से पीड़ित थे।

अमित जोगी ने आदित्य नारायण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और स्वर्गीय अजीत जोगी की स्मृति में आदित्य के लिए 50,000/- पचास हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सेवा भाव को प्रकट किया।