Skip to main content

4thnation

दिल्ली के मुकुंदपुर में महिला ने पूर्व प्रेमी की हत्या कर पुलिस में की आत्मसमर्पण

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में सोमवार को एक महिला ने अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके बाद पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पूर्व प्रेमी शाहिद (28) नशे की हालत में उसके घर आया था, जिसके बाद महिला ने उसके सिर पर सिलबट्टे से वार किया। जब शाहिद ने उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार शुरू किया, तो महिला ने उसे चाकू और हथौड़े से भी मारा।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “महिला के पति की 2018 में मृत्यु हो गई थी। उसके चार बच्चे हैं, एक बेटी और तीन बेटे। महिला पिछले तीन साल से शाहिद के साथ रिश्ते में थी, लेकिन तीन महीने पहले उसने शाहिद के हिंसक स्वभाव के कारण इस रिश्ते को समाप्त कर दिया था।”

पुलिस के अनुसार, रिश्ते के समाप्त होने के बाद भी शाहिद, जो पहले से शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है, महिला के घर आता रहा और उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसके घर जाकर एक कमरे में शव बरामद किया। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सने सिलबट्टे, चाकू और हथौड़े को भी जब्त कर लिया है। भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।